Editor Posts

गाँव के सरकारी स्कूल से धनबाद में GST Inspector बनने तक का सफर: मिलिए गांडेय के लाल आकाश कुमार अग्रवाल से

Image
  कहते हैं कि अगर इरादों में जान हो और हौसलों में उड़ान, तो संसाधनों की कमी कभी भी आपकी सफलता के आड़े नहीं आ सकती। इस बात को अक्षरशः सच कर दिखाया है झारखंड के गिरिडीह जिले के एक बेहद छोटे और शांत गाँव पहारदहा (फुल्ची पंचायत, गांडेय प्रखंड) के रहने वाले युवा आकाश कुमार अग्रवाल ने। आकाश ने देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक SSC CGL (Staff Selection Commission - Combined Graduate Level Exam) में न सिर्फ सफलता का परचम लहराया, बल्कि लगातार दो बार टॉप रैंक हासिल कर पूरे गांडेय प्रखंड और गिरिडीह जिले का नाम रोशन किया है। आज वे भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत जीएसटी इंस्पेक्टर (GST Inspector) के रूप में अपने होमटाउन धनबाद में तैनात हैं। आइए जानते हैं जमीन से जुड़े एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार के इस होनहार लड़के की असाधारण और प्रेरणादायक कहानी। 1. जड़ों से जुड़ाव: जबरदहा से फुल्ची और गिरिडीह कॉलेज तक का सफर आकाश कुमार अग्रवाल के पिता श्री संजय अग्रवाल एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। आकाश की शुरुआती शिक्षा किसी बड़े शहर के महंगे कॉन्वेंट स्कूल में नहीं, बल्कि अपन...

Digital Kamlesh: एक सफल YouTube चैनल बनने की प्रेरणादायक कहानी"



परिचय:
आज के डिजिटल युग में हर कोई YouTube पर अपनी पहचान बनाना चाहता है, लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो मेहनत, धैर्य और सच्ची लगन से सफलता की ऊँचाइयों को छूते हैं। ऐसा ही एक नाम है Digital Kamlesh — एक साधारण शुरुआत से शुरू हुआ YouTube चैनल, जिसने आज लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।



https://youtu.be/gm2gWiM4IJ0?si=V0B79vj480NVjDiZ


शुरुआत की कहानी:
Digital Kamlesh यूट्यूब चैनल की शुरुआत झारखंड के एक छोटे से गांव में रहने वाले युवक "कमलेश सिंह ने की थी। कमलेश को शुरू से ही टेक्नोलॉजी और डिजिटल मार्केटिंग में रुचि थी, लेकिन संसाधनों की कमी और जानकारी के अभाव ने उन्हें रोक रखा था। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी।

जब लोग खाली बैठकर अपना टाइम जाया कर रहे थे और मेहनत करने से दूर भाग रहे थे, तब कमलेश ने मेहनत का रास्ता चुना और सभी चुनौतियों को स्वीकार करते हुए उन्होंने अपना पहला वीडियो बनाया और अपना पहला वीडियो यूट्यूब  में अपलोड किया। वह वीडियो मोबाइल से शूट किया गया था, जिसमें उन्होंने बताया कि "आधार कार्ड में कौनसा मोबाइल नम्बर लिंक है कैसे पता करें"। शुरुआत में व्यूज कम थे, लेकिन कमलेश ने लगातार मेहनत जारी रखी।




चुनौतियाँ और संघर्ष:
हर सफल कहानी के पीछे संघर्ष जरूर होता है। कमलेश को वीडियो एडिटिंग नहीं आती थी, कैमरा नहीं था, इंटरनेट की स्पीड बहुत कम थी, और परिवार में भी सभी इसे समय की बर्बादी मानते थे। लेकिन कमलेश ने YouTube और गूगल से खुद एडिटिंग सीखी, रात को वीडियो अपलोड किए, और धीरे-धीरे खुद को निखारा और आगे बढ़ते गए।


टर्निंग पॉइंट:
Digital Kamlesh का टर्निंग पॉइंट तब आया जब उन्होंने "आधार कार्ड मैं मोबाइल नम्बर कैसे जोड़े'' एक वीडियो बनाया। यह वीडियो वायरल हो गया और चैनल को एक महीने में ही हजारों सब्सक्राइबर मिल गए। इसके बाद उन्होंने लगातार डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन कमाई, सरकारी योजना बैंकिंग से जुड़ी जानकारी और सोशल मीडिया ग्रोथ जैसे टॉपिक पर वीडियो बनाए। उनके चैनल का मैन टॉपिक हे  Tech, Earning, finance, और Education

इसके अलावा कमलेश सिंह आणि की डिजिटल कमलेश जी के और भी हाइड चैनल है जिसका खुलासा उन्होंने अभी तक नहीं किया है, और अभी तक उन्होंने अपने चैनल पर अपना फेस रिवील भी नहीं किया है, आपको बता दे कि उनके सब्सक्राइबर इस उम्मीद पर लगातार उनसे जुड़े हुए हैं की एक न एक दिन उनके सुनहरे आवाज के पीछे उनका चमकता हुआ चेहरा उनके चैनल में उभर कर आएगा, और डिजिटल कमलेश से उनके सब्सक्राइबर का रिश्ता हमेशा के लिए अमर हो जएगा।

हम आपको बस इतना ही बताना चाहते हैं कि सोना भले कितना ही दबा हुआ क्यों ना हो, लेकिन जब बाहर आता है तो लोग उसके चमचमाहट के दीवाने हो जाते हैं, शायद यह मिसाल हमारे कमलेश जी के लिए ही बना है।

आज का मुकाम:

आज Digital Kamlesh चैनल के लाखों सब्सक्राइबर हैं। उनका कंटेंट न सिर्फ जानकारीपूर्ण होता है, बल्कि सरल भाषा में होता है, जिससे गाँव-शहर के लोग आसानी से समझ पाते हैं। कमलेश अब खुद एक यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर हैं, और नए यूट्यूबर्स के लिए इंस्पिरेशन बन चुके हैं, हालांकि अभी तक उनके financial नेटवर्क का कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं है, (नोट, जानकारी जुटाने की कोशिश जारी है। )

सीख जो हम ले सकते हैं:

Digital Kamlesh की कहानी हमें ये सिखाती है कि अगर आपके अंदर सीखने की जिद, कुछ कर दिखाने का जुनून, और निरंतर प्रयास करने की क्षमता है — तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रह सकता। जरूरी नहीं कि आपके पास महंगे उपकरण हों, जरूरी है कि आपके अंदर कुछ अलग और सच्चा करने की इच्छा हो।


निष्कर्ष:
Digital Kamlesh सिर्फ एक YouTube चैनल नहीं, बल्कि एक सफर है — एक छोटे गाँव से निकलकर डिजिटल इंडिया में नाम कमाने का। उनकी कहानी हर उस इंसान के लिए प्रेरणा है जो ज़िन्दगी में कुछ बड़ा करना चाहता है, पर शुरुआत करने से डरता है।


अगर आप भी YouTube पर शुरुआत करना चाहते हैं, तो Digital Kamlesh की कहानी को ज़रूर याद रखें — क्योंकि "सफलता वहीं मिलती है, जहाँ निरंतरता होती है।"



Comments

Popular Posts

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana (पीएम-किसान) की 21वीं किस्त के बारे में क्या जानकारी उपलब्ध है — लाभार्थियों, तिथि, पात्रता व प्रक्रिया सहित।

Digital Subhash: CSC सेंटर से यूट्यूब तक का सफर – एक प्रेरणादायक कहानी