Editor Posts

गाँव के सरकारी स्कूल से धनबाद में GST Inspector बनने तक का सफर: मिलिए गांडेय के लाल आकाश कुमार अग्रवाल से

Image
  कहते हैं कि अगर इरादों में जान हो और हौसलों में उड़ान, तो संसाधनों की कमी कभी भी आपकी सफलता के आड़े नहीं आ सकती। इस बात को अक्षरशः सच कर दिखाया है झारखंड के गिरिडीह जिले के एक बेहद छोटे और शांत गाँव पहारदहा (फुल्ची पंचायत, गांडेय प्रखंड) के रहने वाले युवा आकाश कुमार अग्रवाल ने। आकाश ने देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक SSC CGL (Staff Selection Commission - Combined Graduate Level Exam) में न सिर्फ सफलता का परचम लहराया, बल्कि लगातार दो बार टॉप रैंक हासिल कर पूरे गांडेय प्रखंड और गिरिडीह जिले का नाम रोशन किया है। आज वे भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत जीएसटी इंस्पेक्टर (GST Inspector) के रूप में अपने होमटाउन धनबाद में तैनात हैं। आइए जानते हैं जमीन से जुड़े एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार के इस होनहार लड़के की असाधारण और प्रेरणादायक कहानी। 1. जड़ों से जुड़ाव: जबरदहा से फुल्ची और गिरिडीह कॉलेज तक का सफर आकाश कुमार अग्रवाल के पिता श्री संजय अग्रवाल एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। आकाश की शुरुआती शिक्षा किसी बड़े शहर के महंगे कॉन्वेंट स्कूल में नहीं, बल्कि अपन...

इन पांच लघु कहानी से समझे* *उपभोगवाद की हकीकत*

 

*1.

सर में भयंकर दर्द था सो अपने परिचित केमिस्ट की दुकान से सर दर्द की गोली लेने रुका।
दुकान पर नौकर था, उसने मुझे गोली का पत्ता दिया ,
तो उससे मैंने पूछा गोयल साहब कहाँ गए हैं ,
*तो उसने कहा साहब के सर में दर्द था ,*
*सो सामने वाली दुकान में कॉफी पीने गये हैं।*
अभी आते होंगे!

मैं अपने हाथ मे लिए उस दवाई के पत्ते को देखने लगा.?
🤔🤔

2.
माँ का ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा हुआ था , सो सवेरे सवेरे उन्हें लेकर उनके पुराने डॉक्टर के पास गया।
क्लिनिक से बाहर उनके गार्डन का नज़ारा दिख रहा था ,
जहां डॉक्टर साहब योग और व्यायाम कर रहे थे।
मुझे करीब 45 मिनिट इंतज़ार करना पड़ा।
कुछ देर में डॉक्टर साहब अपना नींबू पानी लेकर क्लिनिक आये ,
और माँ का चेक-अप करने लगे।
उन्होंने मम्मी से कहा आपकी दवाइयां बढ़ानी पड़ेंगी ,
और एक पर्चे पर करीब 5 या 6 दवाइयों के नाम लिखे।
उन्होंने माँ को दवाइयां रेगुलर रूप से खाने की हिदायत दी।
बाद में मैंने उत्सुकता वश उनसे पूछा कि...
क्या आप बहुत समय से योग कर रहे हैं.?

तो उन्होंने कहा कि...
*पिछले 15 साल से वो योग कर रहे हैं ,*
*और ब्लड प्रेशर व अन्य बहुत सी बीमारियों से बचे हुए हैं!*

मैं अपने हाथ में लिए हुए माँ के उस पर्चे को देख रहा था ,
जिसमें उन्होंने BP और शुगर कम करने की कई दवाइयां लिख रखी थी.?
🤔🤔

3.
अपनी बीवी के साथ एक ब्यूटी पार्लर गया। मेरी बीवी को हेयर ट्रीटमेंट कराना था , क्योंकी उनके बाल काफी खराब हो रहे थे।
रिसेप्शन में बैठी लड़की ने उन्हें कई पैकेज बताये और उनके फायदे भी। पैकेज 1200 ₹ से लेकर 3000 ₹ तक थे।
कुछ डिस्काउंट के बाद मेरी बीवी को उन्होंने 3000 ₹ वाला पैकेज 2400 ₹ में कर दिया।
हेयर ट्रीटमेंट के समय उनका ट्रीटमेंट करने वाली लड़की के बालों से अजीब सी खुश्बू आ रही थी।
मैंने उससे पूछा कि आपने क्या लगा रखा है ,
कुछ अजीब सी खुश्बू आ रही है।

तो उसने कहा ---
*उसने तेल में मेथी और कपूर मिला कर लगा रखा है ,*
*इससे बाल सॉफ्ट हो जाते हैं और जल्दी बढ़ते हैं।*

मैं अपनी बीवी की शक्ल देख रहा था , जो 2400 रु में अपने बाल अच्छे कराने आई थी।
🤔🤔

4.
मेरी रईस कज़िन जिनका बड़ा डेयरी फार्म है, उनके फार्म पर गया।
फार्म में करीब 150 विदेशी गाय थी , जिनका दूध मशीनों द्वारा निकाल कर प्रोसेस किया जा रहा था।
एक अलग हिस्से में 2 देसी गाय हरा चारा खा रही थी।
पूछने पर बताया.. .
*उनके घर उन गायों का दूध नही आता ,* *जिनका दूध उनके डेयरी फार्म से सप्लाई होता है।*
बल्कि परिवार के इस्तेमाल के लिए ...
*इन 2 देसी गायों का दूध, दही व घी इस्लेमाल होता है।*

मै उन लोगों के बारे में सोच रहा था ,
जो ब्रांडेड दूध को बेस्ट मानकर खरीदते हैं।
🤔🤔

5.
एक प्रसिद्ध रेस्तरां जो कि अपनी विशिष्ट थाली और शुद्ध खाने के लिए प्रसिद्ध है ,
हम खाना खाने गये।
निकलते वक्त वहां के मैनेजर ने बडी विनम्रता से पूछा-
सर खाना कैसा लगा ? हम बिल्कुल शुद्ध घी तेल और मसाले प्रयोग करते हैं ,
हम कोशिश करते हैं बिल्कुल घर जैसा खाना लगे।
मैंने खाने की तारीफ़ की तो उन्होंने अपना विजिटिंग कार्ड देने को अपने केबिन में गये।
काउंटर पर एक 3 डब्बों का स्टील का टिफिन रखा था।
एक वेटर ने दूसरे से कहा--
"सुनील सर का खाना अंदर केबिन में रख दे , बाद में खाएंगे"।
मैंने वेटर से पूछा क्या सुनील जी यहां नही खाते?
तो उसने जवाब दिया--
*"सुनील सर कभी बाहर नही खाते ,*
*हमेशा घर से आया हुआ खाना ही खाते हैं"*
मैं अपने हाथ में 1670 रु के बिल को देख रहा था।
🤔〽️✌️🤔

👇🏾
ये कुछ वाकये हैं जिनसे मुझे समझ आया कि ..
*हम जिसे सही जीवन शैली समझते हैं ..*
*वो हमें भ्रमित करने का जरिया मात्र है।*

*हम कंपनियों के ATM मात्र हैं।*
*जिसमें से कुशल मार्केटिंग वाले लोग मोटा पैसा निकाल लेते हैं।*

*अक्सर जिन चीजों को हमें बेचा जाता है ,*
*उन्हें बेचने वाले खुद इस्तेमाल नहीं करते।*
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
 
   *विचारणीय


इसे भी पढ़े

*राँची पुलिस की तरफ़ से ख़ूबसूरत संदेश...*_

 


✒"शरीर का छुड़ा देंगे सारा जंग _ कोई आके तो दिखाए  *किशोरगंज*  🤣


✒दिल मे बैठा देंगे बेटा ..इतना खौफ,_अगर तुम आ गए *हिनू चौक*,🤣


✒मार मार के कर देंगे _टाँग से लंगड़ा ..मुँह से नहीं निकलेगी बोली ।_एक बार तशरीफ़ तो लाओ *करम टोली*,😅


✒ "पुलिस खड़ी है _डगर डगर ,, आ मत जाना *अशोक नगर* 🤣


✒"लठ सज़ा रखे हैं हर _एक मोड़ पे।_निकलो तो सही बेटा *एजी मोड़* पे।"🤣


✒ कर देंगे शरीर को मार मार के पूरा लाल ,_आ मत जाना बेटा *फिरायलाल* ,🤣


✒ लंगड़ाते जाओगे अपने घर की डगर,,आ कर तो देखो  *हवाई नग़र* ।।🤣😃😃😃


✒️निकाल देंगे शरीर की सारा टेंशन आकर तो देखो *हटिया स्टेशन* 🤣🤣🤣


🖊 केंच देंगे पहना कर हथकड़ी .. आ कर तो देखो *पिस्का, नगड़ी* ।। 😜😜


🖊 करवा देंगे कान पकड़ कर उठा बैठी .. गलती से कोई आ गया *तिरिल-बस्ती*..😄😄


🖊 कोई भी हो मंगरा या बुधवा .. नहीं चिन्हेंगे अगर आए *पथलकुदवा*..😄😄😄


🖊 याद करा देंगे नानी और दादी .. इतना दे देंगे परसादी .. जो कोई भी आया अगर *मोरहाबादी* 😜😄😜


🖊 मार के फाड़ देंगे शर्ट और गंजी .. आकर तो दिखाओ *सोलंकी* ..😄😄


🖊 गर्दा उड़ जाएगा .. टूट जाएगा हाथ और गोड़ .. गलती से मत आ जाना *सिंह मोड़* .😄😜


🖊 एतना मारेंगे की गिनती भूल जाओगे .. मुँह से फेंक देगा झाग .. टहलते मत मिल जाना *हेसाग*... 😄😜


🙋🏻‍

✒ तोड़ देंगे शरीर का _कोना कोना_जहाँ भी दिख गए *मेन रोड  मे बाबू सोना*.            🤣🤣🤣😅😅



🙏 *घर पर रहें  , सुरक्षित रहें *RANCHI POLICE*🤣🤣🤣

Comments

Post a Comment

Popular Posts

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana (पीएम-किसान) की 21वीं किस्त के बारे में क्या जानकारी उपलब्ध है — लाभार्थियों, तिथि, पात्रता व प्रक्रिया सहित।

Digital Subhash: CSC सेंटर से यूट्यूब तक का सफर – एक प्रेरणादायक कहानी

Digital Kamlesh: एक सफल YouTube चैनल बनने की प्रेरणादायक कहानी"