Editor Posts

गाँव के सरकारी स्कूल से धनबाद में GST Inspector बनने तक का सफर: मिलिए गांडेय प्रखंड के लाल आकाश कुमार अग्रवाल से

Image
  कहते हैं कि अगर इरादों में जान हो और हौसलों में उड़ान, तो संसाधनों की कमी कभी भी आपकी सफलता के आड़े नहीं आ सकती। इस बात को अक्षरशः सच कर दिखाया है झारखंड के गिरिडीह जिले के एक बेहद छोटे और शांत गाँव पहरदाहा (फुल्ची पंचायत, गांडेय प्रखंड) के रहने वाले युवा आकाश कुमार अग्रवाल ने। आकाश ने देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक SSC CGL (Staff Selection Commission - Combined Graduate Level Exam) में न सिर्फ सफलता का परचम लहराया, बल्कि लगातार दो बार टॉप रैंक हासिल कर पूरे गांडेय प्रखंड और गिरिडीह जिले का नाम रोशन किया है। आज वे भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत जीएसटी इंस्पेक्टर (GST Inspector) के रूप में अपने होमटाउन धनबाद में तैनात हैं। आइए जानते हैं जमीन से जुड़े एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार के इस होनहार लड़के की असाधारण और प्रेरणादायक कहानी। 1. जड़ों से जुड़ाव: जबरदाहा से फुल्ची और गिरिडीह कॉलेज तक का सफर आकाश कुमार अग्रवाल के पिता श्री संजय अग्रवाल एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। आकाश की शुरुआती शिक्षा किसी बड़े शहर के महंगे कॉन्वेंट स्कूल में नहीं, बल्कि अप...

हरलाडीह ओ0पी0 की अच्छी भूमिका रही है।

 गिरिडीह पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देशन में C.R.P.F बल के सहयोग से पारसनाथ क्षेत्र में लगातार चल रहे नक्सली अभियान के दबाव में तथा गिरिडीह जिला पुलिस के कम्युनिटी पुलिसिंग के दौरान किये जा रहे कार्यो तथा झारखण्ड सरकार के आत्मसमर्पण एवं पूनर्वास नीति से प्रभावित होकर भा0क0पा0 माओवादी संगठन के सब जोनल कमाण्डर पाँच लाख के ईनामी नक्सली नुनुचंद महतो उर्फ नुनुलाल उर्फ नुनुचन्द टाईगर उर्फ टाईगर उर्फ गॉधी उर्फ नेताजी उर्फ मुखीया जी उर्फ लाखन उम्र करीब 45 वर्ष पिता स्व0 मोहन महतो सा0 बरहागढ़ी टोला भेलवाडीह, थाना खुखरा, जिला गिरिडीह ने समक्ष आत्म समर्पण किया है। ये वर्ष 2008 में गोबिन्द मॉझी के कहने पर अजय महतो के द्वारा दस्ता में शामिल किये गए थे तथा वर्ष 2012-13 में ये पारसनाथ क्षेत्र के सब जोनल कमाण्डर बना दिये गए इन्हे पारसनाथ का पूर्वी क्षेत्र पीरटांड, खुखरा, हरलाडीह, धनबाद जिला का मनियाडीह, तोपचॉची क्षेत्र मिला था लेकिन ये दस्ता के सभी कार्रवाई में साथ रहते थे। इस दौरान इनके विरूद्ध गिरिडीह जिला कुल 59 काण्ड, धनबाद जिला में कुल 09 काण्ड तथा बोकारो जिला में कुल 04 काण्ड समेत  कुल- 72 काण्ड दर्ज हुए है। इनके आत्म समर्पण में अमित रेणु, पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के निर्देशन में मनोज कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, डुमरी, आदि कान्त महतो, पुलिस निरीक्षक, डुमरी, पवन कुमार थाना प्रभारी पीरटांड, डिलशन विरूआ, थाना प्रभारी मधुबन, सोमा उरांव, थाना प्रभारी, खुखरा तथा शशि सिंह, प्रभारी हरलाडीह ओ0पी0 की अच्छी भूमिका रही है। 




Comments

Popular Posts

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana (पीएम-किसान) की 21वीं किस्त के बारे में क्या जानकारी उपलब्ध है — लाभार्थियों, तिथि, पात्रता व प्रक्रिया सहित।

Digital Subhash: CSC सेंटर से यूट्यूब तक का सफर – एक प्रेरणादायक कहानी

गाँव के सरकारी स्कूल से धनबाद में GST Inspector बनने तक का सफर: मिलिए गांडेय प्रखंड के लाल आकाश कुमार अग्रवाल से