Editor Posts

गाँव के सरकारी स्कूल से धनबाद में GST Inspector बनने तक का सफर: मिलिए गांडेय के लाल आकाश कुमार अग्रवाल से

Image
  कहते हैं कि अगर इरादों में जान हो और हौसलों में उड़ान, तो संसाधनों की कमी कभी भी आपकी सफलता के आड़े नहीं आ सकती। इस बात को अक्षरशः सच कर दिखाया है झारखंड के गिरिडीह जिले के एक बेहद छोटे और शांत गाँव पहारदहा (फुल्ची पंचायत, गांडेय प्रखंड) के रहने वाले युवा आकाश कुमार अग्रवाल ने। आकाश ने देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक SSC CGL (Staff Selection Commission - Combined Graduate Level Exam) में न सिर्फ सफलता का परचम लहराया, बल्कि लगातार दो बार टॉप रैंक हासिल कर पूरे गांडेय प्रखंड और गिरिडीह जिले का नाम रोशन किया है। आज वे भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत जीएसटी इंस्पेक्टर (GST Inspector) के रूप में अपने होमटाउन धनबाद में तैनात हैं। आइए जानते हैं जमीन से जुड़े एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार के इस होनहार लड़के की असाधारण और प्रेरणादायक कहानी। 1. जड़ों से जुड़ाव: जबरदहा से फुल्ची और गिरिडीह कॉलेज तक का सफर आकाश कुमार अग्रवाल के पिता श्री संजय अग्रवाल एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। आकाश की शुरुआती शिक्षा किसी बड़े शहर के महंगे कॉन्वेंट स्कूल में नहीं, बल्कि अपन...

धूमधाम से मनाया जाएगा मुकेश अंबानी के पोते ‘पृथ्वी’ का पहला जन्मदिन, 120 मेहमानों को दिया न्योता, ये बड़े चेहरे शामिल

मुकेश अम्बानी,  नीता अम्बानी

अंबानी परिवार द्वारा पृथ्वी के पहले जन्मदिन पर अनाथालयों में दान करने और देश के 150 अनाथालयों में छोटे समारोह आयोजित करने की योजना है। इसके साथ ही इस पार्टी में कोविड प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखा जाएगा।

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी आकाश अंबानी का 10 दिसंबर को पहला जन्मदिन मनाया जायेगा। बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोक़ा अंबानी के बेटे पृथ्वी का जन्म 10 दिसंबर 2020 को हुआ था। शुक्रवार को मनाए जाने वाले जन्मदिन पार्टी को लेकर अंबानी परिवार ने कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की हैं।

पार्टी में आने वाले मेहमान:

बता दें कि पृथ्वी का बर्थडे जामनगर (गुजरात) में अंबानी के फार्महाउस पर ग्रैंड तरीके से मनाने की खबरें हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक इस जन्मदिन पार्टी में 120 मेहमानों को न्यौता दिया गया है। जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, पार्थ जिंदल और खेल जगत की हस्तियों में सचिन तेंदुलकर और ज़हीर खान शामिल हैं। वहीं सिंगर अरिजीत सिंह पृथ्वी अंबानी के बर्थडे पर परफॉर्म करेंगे।

कोविड प्रोटोकॉल का होगा पालन: 

इस मौके पर अंबानी परिवार द्वारा 50,000 ग्रामीणों को खाना खिलाया जायेगा। इसके अलावा आस-पास के अनाथालयों को उपहार दान किया जायेगा। कोरोना महामारी के लिहाज से यह एक ‘पूरी तरह से क्वारंटाइन बबल पार्टी’ होगी। साथ ही जारी किये गये आधिकारिक प्रोटोकॉल का पालन होगा।

अंबानी के डॉक्टर करेंगे मॉनिटर: 

अंबानी परिवार की तरफ से जारी किय़े गए एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि सभी मेहमानों का डबल टीकाकरण किया जाना जरूरी है। सभी मेहमानों का मुंबई में 7 दिसंबर से दैनिक परीक्षण किया जाएगा। इन परीक्षणों का समन्वय हमारी टीम द्वारा किया जाएगा। बता दें कि मेहमानों की रिपोर्ट को रोजाना अंबानी के डॉक्टर मॉनिटर करेंगे। 

नेगेटिव पाये जाने के बाद उन्हें अंबानी द्वारा बुक की गई प्राइवेट जेट से उन्हें जामनगर ले जाया जाएगा और जन्मदिन के समय तक हर किसी को क्वारंटीन करके रखा जाएगा।

सूत्रों के अनुसार अतिथियों के भोजन के लिए थाइलैंड और इटली से कैट्रेस बुलाया गया है। यहां आने के बाद उस क्रू की पूरी तरह से कोरोना की जांच की जाएगी और उसे क्वारंटीन किया जाएगा। रिपोर्ट सही होने पर ही उनसे अतिथियों के लिए भोजन बनवाया जाएगा।

Comments

Popular Posts

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana (पीएम-किसान) की 21वीं किस्त के बारे में क्या जानकारी उपलब्ध है — लाभार्थियों, तिथि, पात्रता व प्रक्रिया सहित।

Digital Subhash: CSC सेंटर से यूट्यूब तक का सफर – एक प्रेरणादायक कहानी

Digital Kamlesh: एक सफल YouTube चैनल बनने की प्रेरणादायक कहानी"