Editor Posts

गाँव के सरकारी स्कूल से धनबाद में GST Inspector बनने तक का सफर: मिलिए गांडेय के लाल आकाश कुमार अग्रवाल से

Image
  कहते हैं कि अगर इरादों में जान हो और हौसलों में उड़ान, तो संसाधनों की कमी कभी भी आपकी सफलता के आड़े नहीं आ सकती। इस बात को अक्षरशः सच कर दिखाया है झारखंड के गिरिडीह जिले के एक बेहद छोटे और शांत गाँव पहारदहा (फुल्ची पंचायत, गांडेय प्रखंड) के रहने वाले युवा आकाश कुमार अग्रवाल ने। आकाश ने देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक SSC CGL (Staff Selection Commission - Combined Graduate Level Exam) में न सिर्फ सफलता का परचम लहराया, बल्कि लगातार दो बार टॉप रैंक हासिल कर पूरे गांडेय प्रखंड और गिरिडीह जिले का नाम रोशन किया है। आज वे भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत जीएसटी इंस्पेक्टर (GST Inspector) के रूप में अपने होमटाउन धनबाद में तैनात हैं। आइए जानते हैं जमीन से जुड़े एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार के इस होनहार लड़के की असाधारण और प्रेरणादायक कहानी। 1. जड़ों से जुड़ाव: जबरदहा से फुल्ची और गिरिडीह कॉलेज तक का सफर आकाश कुमार अग्रवाल के पिता श्री संजय अग्रवाल एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। आकाश की शुरुआती शिक्षा किसी बड़े शहर के महंगे कॉन्वेंट स्कूल में नहीं, बल्कि अपन...

6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ एक और धाकड़ स्मार्टफोन, खूबियां जान हो जायेंगे खुश

6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ एक और धाकड़ स्मार्टफोन, खूबियां जान हो जायेंगे खुश, वीवो Y55s 5G

वीवो Y55s 5G



नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) ने अपने एक और नए स्मार्टफोन Vivo Y55s 5G को बुधवार को चीन में लॉन्च कर दिया है। अगर इसमें दिए गए अहम फीचर्स की बात करें तो  विवो Y55s मीडियाटेक डाइमेंशन 700 SoC से लैस है और यह 6,000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसके अलावा  स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप शामिल किया गया है। तो आईये इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं। 


वीवो Y55s 5G की कीमत, उपलब्धता


Vivo Y55s 5G की कीमत CNY 1,699 (लगभग 20,200 रुपये) है और यह तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू और पिंक में उपलब्ध है। स्मार्टफोन को ब्रिकी के लिए कब तक उपलब्ध कराया जायेगा इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।


वीवो Y55s 5G स्पेसिफिकेशंस


 Vivo Y55s 5G स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek डाइमेंशन 700 SoC दिया गया है।  यह 8GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन में 6.58-इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है। इसके अलावा स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे यूएसबी टाइप-सी पर 18W चार्ज किया जा सकता है।


 वीवो Y55s 5G एक डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Comments

Popular Posts

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana (पीएम-किसान) की 21वीं किस्त के बारे में क्या जानकारी उपलब्ध है — लाभार्थियों, तिथि, पात्रता व प्रक्रिया सहित।

Digital Subhash: CSC सेंटर से यूट्यूब तक का सफर – एक प्रेरणादायक कहानी

Digital Kamlesh: एक सफल YouTube चैनल बनने की प्रेरणादायक कहानी"