Editor Posts

गाँव के सरकारी स्कूल से धनबाद में GST Inspector बनने तक का सफर: मिलिए गांडेय के लाल आकाश कुमार अग्रवाल से

Image
  कहते हैं कि अगर इरादों में जान हो और हौसलों में उड़ान, तो संसाधनों की कमी कभी भी आपकी सफलता के आड़े नहीं आ सकती। इस बात को अक्षरशः सच कर दिखाया है झारखंड के गिरिडीह जिले के एक बेहद छोटे और शांत गाँव पहारदहा (फुल्ची पंचायत, गांडेय प्रखंड) के रहने वाले युवा आकाश कुमार अग्रवाल ने। आकाश ने देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक SSC CGL (Staff Selection Commission - Combined Graduate Level Exam) में न सिर्फ सफलता का परचम लहराया, बल्कि लगातार दो बार टॉप रैंक हासिल कर पूरे गांडेय प्रखंड और गिरिडीह जिले का नाम रोशन किया है। आज वे भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत जीएसटी इंस्पेक्टर (GST Inspector) के रूप में अपने होमटाउन धनबाद में तैनात हैं। आइए जानते हैं जमीन से जुड़े एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार के इस होनहार लड़के की असाधारण और प्रेरणादायक कहानी। 1. जड़ों से जुड़ाव: जबरदहा से फुल्ची और गिरिडीह कॉलेज तक का सफर आकाश कुमार अग्रवाल के पिता श्री संजय अग्रवाल एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। आकाश की शुरुआती शिक्षा किसी बड़े शहर के महंगे कॉन्वेंट स्कूल में नहीं, बल्कि अपन...

Samsung Galaxy A33 5G की कीमत आई सामने, 5000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 48MP कैमरा, जानिए सभी फीचर्स

Samsung Galaxy A33 5G Price In India: सैमसंग ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy A33 5G की कीमत का ऐलान कर दिया है. यह फोन 48MP के क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. हैंडसेट में 5000mAh की बैटरी दी गई है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स



सैमसंग ने पिछले महीने Samsung Galaxy A33 5G और Galaxy A73 5G स्मार्टफोन को भारत में अनवील किया था, लेकिन इनकी कीमतों का ऐलान नहीं किया था. अब कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत अनाउंस कर दी है. Galaxy A73 5G स्मार्टफोन की पहली सेल 6 अप्रैल को थी और अब कंपनी ने Samsung Galaxy A33 5G के प्राइस से पर्दा उठा दिया है. स्मार्टफोन 48MP के प्राइमरी कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ आता है. आइए जानते हैं इस फोन की खास बातें. 

Samsung Galaxy A33 5G की कीमत कितनी है 

सैमसंग ने इस फोन को दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,499 रुपये है, जबकि फोन का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 29,999 रुपये का है.

हैंडसेट चार कलर ऑप्शन- ऑसम ब्लैक, ऑसम ब्लू, ऑसम वॉइट और ऑसम पीच में आता है. इसे कंपनी की आधिकारिक साइट और दूसरे स्टोर से खरीदा जा सकेगा. कंपनी ने Galaxy A73 5G स्मार्टफोन को 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है.

स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A33 5G में कंपनी ने 6.4-inch की Super AMOLED स्क्रीन दी है, जो टीयर ड्रॉप नॉच, Full HD+ रेज्योलूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. फोन में 48MP का मेन लेंस वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 13MP का सेल्फी कैमरा दिया है.

हैंडसेट में Exynos 1280 प्रोसेसर लगा है, जो 6GB RAM और 8GB RAM ऑप्शन में आता है. फोन में 128GB का स्टोरेज दिया गया है. हैंडसेट Android 12 पर बेस्ड One Ui 4.1 पर काम करता है. सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W की चार्जिंग सपोर्ट करती है. हालांकि, फोन के साथ बॉक्स में आपको 15W का ही चार्जर मिलेगा.

Comments

Popular Posts

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana (पीएम-किसान) की 21वीं किस्त के बारे में क्या जानकारी उपलब्ध है — लाभार्थियों, तिथि, पात्रता व प्रक्रिया सहित।

Digital Subhash: CSC सेंटर से यूट्यूब तक का सफर – एक प्रेरणादायक कहानी

Digital Kamlesh: एक सफल YouTube चैनल बनने की प्रेरणादायक कहानी"