Editor Posts

गाँव के सरकारी स्कूल से धनबाद में GST Inspector बनने तक का सफर: मिलिए गांडेय के लाल आकाश कुमार अग्रवाल से

Image
  कहते हैं कि अगर इरादों में जान हो और हौसलों में उड़ान, तो संसाधनों की कमी कभी भी आपकी सफलता के आड़े नहीं आ सकती। इस बात को अक्षरशः सच कर दिखाया है झारखंड के गिरिडीह जिले के एक बेहद छोटे और शांत गाँव पहारदहा (फुल्ची पंचायत, गांडेय प्रखंड) के रहने वाले युवा आकाश कुमार अग्रवाल ने। आकाश ने देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक SSC CGL (Staff Selection Commission - Combined Graduate Level Exam) में न सिर्फ सफलता का परचम लहराया, बल्कि लगातार दो बार टॉप रैंक हासिल कर पूरे गांडेय प्रखंड और गिरिडीह जिले का नाम रोशन किया है। आज वे भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत जीएसटी इंस्पेक्टर (GST Inspector) के रूप में अपने होमटाउन धनबाद में तैनात हैं। आइए जानते हैं जमीन से जुड़े एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार के इस होनहार लड़के की असाधारण और प्रेरणादायक कहानी। 1. जड़ों से जुड़ाव: जबरदहा से फुल्ची और गिरिडीह कॉलेज तक का सफर आकाश कुमार अग्रवाल के पिता श्री संजय अग्रवाल एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। आकाश की शुरुआती शिक्षा किसी बड़े शहर के महंगे कॉन्वेंट स्कूल में नहीं, बल्कि अपन...

JAC Jharkhand Board 10th, 12th Result 2022 Date:


 झारखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। हाल ही में बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि झारखंड अकेडमिक काउंसिल ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड कर दिया है, बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, बोर्ड कल या फिर मंगलवार की सुबह तक रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक रिजल्ट जारी होने के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर परीक्षा परिणाम उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परीक्षा रिजल्ट चेक कर अंकपत्र डाउनलोड कर सकेंगे।



झारखंड 10वीं की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। जिसमें करीब 6 लाख 80 हजार 446 छात्रों ने हिस्सा लिया था। बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 1256 सेंटर्स बनाए गए थे तथा सभी सेंटर्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। ऐसे में छात्र आंख गड़ाए अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

झारखंड बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhnd.gov.in या jacresults.nic.in पर जाएं।


- होमपेज पर जाकर JAC High School Result 2022/JAC Intermediate result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।


- आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा।


- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर पीडीएफ डेक्सटॉप पर सेव कर लें। 



पिछले साल कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी, छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास किया गया था। लेकिन इस बार बोर्ड ने कोरोना गाइलाइंस का पालन करते हुए बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी।


टॉपर्स की लिस्ट की जाएगी जारी


झारखंड बोर्ड इस बार टॉपर्स की लिस्ट जारी कर सकता है। बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया से पहले सभी स्कूलों को 10वीं 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी करने का निर्देश दिया था। कयास लगाया जा रहा है कि, इस बार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन टॉपर्स को सम्मानित और पुरस्कृत करेंगे।

Comments

Popular Posts

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana (पीएम-किसान) की 21वीं किस्त के बारे में क्या जानकारी उपलब्ध है — लाभार्थियों, तिथि, पात्रता व प्रक्रिया सहित।

Digital Subhash: CSC सेंटर से यूट्यूब तक का सफर – एक प्रेरणादायक कहानी

Digital Kamlesh: एक सफल YouTube चैनल बनने की प्रेरणादायक कहानी"