Editor Posts

गाँव के सरकारी स्कूल से धनबाद में GST Inspector बनने तक का सफर: मिलिए गांडेय के लाल आकाश कुमार अग्रवाल से

Image
  कहते हैं कि अगर इरादों में जान हो और हौसलों में उड़ान, तो संसाधनों की कमी कभी भी आपकी सफलता के आड़े नहीं आ सकती। इस बात को अक्षरशः सच कर दिखाया है झारखंड के गिरिडीह जिले के एक बेहद छोटे और शांत गाँव पहारदहा (फुल्ची पंचायत, गांडेय प्रखंड) के रहने वाले युवा आकाश कुमार अग्रवाल ने। आकाश ने देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक SSC CGL (Staff Selection Commission - Combined Graduate Level Exam) में न सिर्फ सफलता का परचम लहराया, बल्कि लगातार दो बार टॉप रैंक हासिल कर पूरे गांडेय प्रखंड और गिरिडीह जिले का नाम रोशन किया है। आज वे भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत जीएसटी इंस्पेक्टर (GST Inspector) के रूप में अपने होमटाउन धनबाद में तैनात हैं। आइए जानते हैं जमीन से जुड़े एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार के इस होनहार लड़के की असाधारण और प्रेरणादायक कहानी। 1. जड़ों से जुड़ाव: जबरदहा से फुल्ची और गिरिडीह कॉलेज तक का सफर आकाश कुमार अग्रवाल के पिता श्री संजय अग्रवाल एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। आकाश की शुरुआती शिक्षा किसी बड़े शहर के महंगे कॉन्वेंट स्कूल में नहीं, बल्कि अपन...

PM Kisan Yojana के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर, सुनकर झूम उठेंगे आप

 PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है. किसानों को जल्द ही 14वीं किस्त मिलने वाली है

PM Kisan Yojana के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर, सुनकर झूम उठेंगे आप
Pm Kisan

डीएनए हिंदी: भारत को अलग-अलग संस्कृतियों से लेकर खेती-किसानी तक के लिए जाना जाता है. यहां पर सरकार के द्वारा सभी तबकों के लिए अलग-अलग योजनाएं भी लाई गई हैं. इसमें राशन, आवास, बीमा, पेंशन जैसी बहुत सी योजनाएं हैं. इसमें केंद्र सरकार ने किसानों के लिए भी एक योजना लॉन्च की है. इसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) है. इसमें सरकार के द्वारा किसानों को आर्थिक मदद के लिए किस्तों के रूप में पैसे दिए जाते है. बता दें कि इस योजना की 13 किस्तें किसानों को दी जा चुकी हैं और अब इसकी 14वीं किस्त देने की भी ऑफिशियल जानकारी मिल गई है. ये किस्त 27 जुलाई को किसानों को मिल जाएगी.


पीएम किसान योजना में किसानों को 2-2 हजार रुपये के रूप में 3 महीने के अंतराल पर उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते है. ये राशि सालाना तौर पर 6 हजार रुपये की होती है. जिसकी पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी अगस्त से नवंबर और तीसरी दिसंबर से मार्च में मिलती है.


इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर लॉग इन कर किसान अपना नाम चेक कर सकते हैं कि उन्हें पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त (PM Kisan 14th Installment) का लाभ मिलेगा या नहीं. इसके लिए आपको होमपेज के फार्मर्स कॉर्नर पर जाना होगा. इसके बाद बेनिफिशयरी स्टेट्स पर क्लिक कर अगले पेज पर जाएं. अब इस पेज पर अपनी सारी जानकारी भर दें. पीएम किसान योजना का स्टेट्स जानने के लिए किसान टोल फ्री नंबर 155261 पर संपर्क कर आप लाभार्थी लिस्ट में शामिल हैं या नहीं चेक कर सकते है. इसके अलावा आपकी E-KYC पूरी है या नहीं, आपको पैसा मिलेगा या नहीं, ऐसी बहुत सी जानकारी का पता लगा सकते हैं.




किन लोगों को नहीं मिलता पीएम किसान योजना का फायदा

जो किसान किसी अन्य किसान की जमीन पर किराया देकर खेती करते हैं उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाता है. इस योजना के लिए लैंड ओनरशिप अनिवार्य है. इसके अलावा किसान या उसके परिवार का कोई सदस्य संवैधानिक पद पर हो या डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, आर्किटेक्ट्स या वकील जैसे प्रोफेशनल है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं दिया जाता है. अगर कोई रिटायर्ट कर्मचारी जिसका मासिक पेंशन 10 हजार रुपये या इससे ज्यादा है, तो भी वो इस योजना के अंतर्गत नहीं आएगा.


Comments

Popular Posts

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana (पीएम-किसान) की 21वीं किस्त के बारे में क्या जानकारी उपलब्ध है — लाभार्थियों, तिथि, पात्रता व प्रक्रिया सहित।

Digital Subhash: CSC सेंटर से यूट्यूब तक का सफर – एक प्रेरणादायक कहानी

Digital Kamlesh: एक सफल YouTube चैनल बनने की प्रेरणादायक कहानी"