Editor Posts

गाँव के सरकारी स्कूल से धनबाद में GST Inspector बनने तक का सफर: मिलिए गांडेय के लाल आकाश कुमार अग्रवाल से

Image
  कहते हैं कि अगर इरादों में जान हो और हौसलों में उड़ान, तो संसाधनों की कमी कभी भी आपकी सफलता के आड़े नहीं आ सकती। इस बात को अक्षरशः सच कर दिखाया है झारखंड के गिरिडीह जिले के एक बेहद छोटे और शांत गाँव पहारदहा (फुल्ची पंचायत, गांडेय प्रखंड) के रहने वाले युवा आकाश कुमार अग्रवाल ने। आकाश ने देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक SSC CGL (Staff Selection Commission - Combined Graduate Level Exam) में न सिर्फ सफलता का परचम लहराया, बल्कि लगातार दो बार टॉप रैंक हासिल कर पूरे गांडेय प्रखंड और गिरिडीह जिले का नाम रोशन किया है। आज वे भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत जीएसटी इंस्पेक्टर (GST Inspector) के रूप में अपने होमटाउन धनबाद में तैनात हैं। आइए जानते हैं जमीन से जुड़े एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार के इस होनहार लड़के की असाधारण और प्रेरणादायक कहानी। 1. जड़ों से जुड़ाव: जबरदहा से फुल्ची और गिरिडीह कॉलेज तक का सफर आकाश कुमार अग्रवाल के पिता श्री संजय अग्रवाल एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। आकाश की शुरुआती शिक्षा किसी बड़े शहर के महंगे कॉन्वेंट स्कूल में नहीं, बल्कि अपन...

महिलाओं के लिए गुड न्यूज, 21 से 50 वर्ष महिलाओं को हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपये, आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलेगा फॉर्म

महिलाओं के लिए गुड न्यूज, 21 से 50 वर्ष महिलाओं को हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपये, आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलेगा फॉर्म


महिलाओं के लिए गुड न्यूज, 21 से 50 वर्ष महिलाओं को हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपये, आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलेगा फॉर्म


*रांची*:मुख्यमंत्री Hemant Soren  ने झारखंड में 21-50 वर्ष की महिलाओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत हर महीने एक हजार रुपए दिए जाएंगे। यह लाभ मुख्यमंत्री बहन बेटी माई-कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत दिया जाएगा।


बता दें की इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए, महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों से फॉर्म मिलेगा। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य लगभग 50 लाख महिलाओं को इस योजना से जोड़ना है।


आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज..


* मतदाता पहचान पत्र


* आधार कार्ड


* राशन कार्ड


* आधार लिंक युक्त बैंक खाता


* पासपोर्ट साइज फोटो


* पात्रता संबंधित घोषणा पत्र


* फॉर्म प्राप्ति और आवेदन की प्रक्रिया


मिली जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों से निःशुल्क आवेदन पत्र दिया जाएगा। आंगनबाड़ी सहायिका और सेविका घर-घर जाकर महिलाओं को चिन्हित करेंगी और आवेदन पत्र उपलब्ध कराएंगी।


वहीं पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे, जहां आवेदकों के फॉर्म की ऑनलाइन इंट्री की जाएगी। यह प्रक्रिया सात से दस दिन तक चलेगी। प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।


बीडीओ, सीओ तथा सीडीपीओ शिविर के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। शिविर में बैंकों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे ताकि आधार सीडिंग का काम किया जा सके।


शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का सत्यापन बीडीओ, सीओ द्वारा तीन दिनों के अंदर किया जाएगा और अगले तीन दिनों में स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए कल जमशेदपुर में जागरूकता रथ भी रवाना किया गया।


बता दें की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक समर्थन प्रदान करना और उन्हें स्वावलंबी बनाना है। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने विस्तृत रूपरेखा तैयार की है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Comments

Popular Posts

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana (पीएम-किसान) की 21वीं किस्त के बारे में क्या जानकारी उपलब्ध है — लाभार्थियों, तिथि, पात्रता व प्रक्रिया सहित।

Digital Subhash: CSC सेंटर से यूट्यूब तक का सफर – एक प्रेरणादायक कहानी

Digital Kamlesh: एक सफल YouTube चैनल बनने की प्रेरणादायक कहानी"